logo-image

दिल्ली में कोहरे के कारण 11 ट्रेनें रद्द, कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव

उत्तरी भारत के विभिन्न भागों में कोहरे के कारण लगभग 11 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया, जबकि 12 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

Updated on: 07 Dec 2017, 11:42 AM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, उत्तरी भारत के विभिन्न भागों में कोहरे के कारण लगभग 11 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया, जबकि 12 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और दो ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।

मौसम विभाग ने आमतौर पर दिन में बदली छाए रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 'आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।'

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का सामान्य तापमान है।