logo-image

दिल्ली-NCR में लोगों को ठंड से मिली राहत, हल्के कोहरे के कारण 22 ट्रेन कैंसिल

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Updated on: 10 Jan 2018, 10:48 AM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का औसत तापमान है।

सुबह 8.30 बजे दृश्यता 800 मीटर रही। वहीं आद्रता का स्तर 87 फीसदी दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण 22 ट्रेन रद्द कर दी गईं और 49 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि तीन के समय में बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: फिनाले से पहले हिना खान के वीडियो हुए वायरल, दिखी असलियत

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'सुबह हल्का और मध्यम कोहरा रहा।'

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: ऋतिक के बर्थडे पर एक्स-वाइफ ने लिखा ये स्पेशल मैसेज