असम के छह जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान बाढ़ से धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, गोलाघाट, माजुली और डिब्रूगढ़ जिलों में 142335 लोग प्रभावित हुए हैं।
नई दिल्ली:
असम के छह जिलों में रविवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर रही क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी कुछ सहायक नदियों में जलस्तर का बढ़ना जारी रहा। बाढ़ से अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान बाढ़ से धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, गोलाघाट, माजुली और डिब्रूगढ़ जिलों में 142335 लोग प्रभावित हुए हैं।
ब्रह्मपुत्र नदी नेमतीघाट, तेजपुर और धुबरी, गोलाघाट में धनसिरी और सोनितपुर में जिया भराली में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। प्रभावित जिलों में प्राधिकारियों ने 26 राहत शिविर स्थापित किये हैं जहां अभी तक 585 लोगों ने आश्रय लिया है।
एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान बाढ़ से 11,532 हेक्टेयर की फसल क्षतिग्रस्त हुई है जबकि 14,384 बड़े जानवर, 7,341 छोटे जानवर और 5,548 कुक्कुट प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ पड़ोसी अरूणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से आयी है जिससे ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ गया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां