झारखंड में लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक-युवती की पीट-पीट कर हत्या
झारखंड के गुमला में एक युवक-युवती को लिव इन रिलेशनशिप में रहने की वजह से पीट-पीट कर मार डालने का मामला सामने आया है।
highlights
- गुमला में लिव इन में रह रहे युवक युवती की हत्या
- गांव वालों ने पीट-पीट कर की हत्या
नई दिल्ली:
झारखंड के गुमला में एक युवक-युवती को लिव इन रिलेशनशिप में रहने की वजह से पीट-पीट कर मार डालने का मामला सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक जिले के खटगांव नामक गांव में घटना से पहले तहलू राम (65), उनकी पत्नी लखपती देवी (55) और उनकी बेटी रुनी कुमारी के साथ (19) के साथ गांव वालों झपड़ हुई थी।
23 वर्षीय युवक नंदलाल केरेकेटा की मौत को लेकर कहासुनी कर रहे थे। दरअसल तहलू राम की बेटी के साथ नंदलाल लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था।
पुलिस ने बताया कि तीनों को पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी गई। घटना में दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों घायल लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई।
इससे पहले पुलिस में शिकायत दर्ज किए जाने पर नंदलाल को 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। थाने से भागने पर वह कुएं में गिर गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। गांव के लोग नंदलाल की मौत को लेकर गुस्से में थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां