logo-image

एग्जिट पोल: यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में खिलेगा कमल, पंजाब में कांग्रेस करेगी वापसी ?

पांच राज्यों में एक दिन पहले चुनाव खत्म होने के बाद बुधवार को जो एग्जिट पोल सामने आए हैं उसने कई पार्टियों की नीद उड़ा दी है

Updated on: 10 Mar 2017, 10:11 AM

नई दिल्ली:

पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद बुधवार को जो एग्जिट पोल सामने आए हैं उसने कई पार्टियों की नींद उड़ा दी है। हालांकि चुनाव परिणाम तो 11 मार्च को आएंगे लेकिन एग्जिट पोल ने जहां बीजेपी को परिणाम आने से पहले ही होली मनाने का मौका दे दिया है। वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीएसपी समेत तमाम पार्टियों के लिए एग्जिट पोल शुभ संकेत लेकर नहीं आया है।

अगर एग्जिट पोल परिणाम में तब्दील हो जाते हैं तो बीजेपी की कई राज्यों में बल्ले-बल्ले हो जाएगी वहीं कई पार्टियों के लिए अस्तित्व का सवाल भी खड़ा हो जाएगा।

तमाम न्यूज चैनलों के सर्वे को माने तो पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा फायदा भारतीय जनता पार्टी को होता दिख रहा है। वहीं यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन को इसका सीधा नुकसान होता नजर आ रहा है।

एग्जिट पोल के मुताबिक मणिपुर में पहली बार कमल खिल सकता है तो उत्तराखंड कांग्रेस के हाथ से निकल सकता है। कांग्रेस के लिए राहत वाली बात ये है कि एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में उसकी वापसी हो सकती है जबकि बीजेपी-अकाली गठबंधन की वहां से छुट्टी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का होली तोहफा- लोक सभा ने पास किया मैटर्निटी लीव बढ़ाने वाला बिल, 12 की जगह 26 हफ्ते हुई छुट्टी

 हालांकि पंजाब में कांग्रेस को एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी से कड़ी चुनौती मिलेगी। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में में सबसे आगे बताया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए इस चुनाव को मोदी सरकार का सेमीफाइनल माना जा रहा है, साथ ही केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर जनमत संग्रह के तौर पर भी देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: कंसास के गवर्नर ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, भारतीय नागरिकों के खिलाफ हुई हिंसा पर जताया अफसोस

जानिए एग्जिट पोल में कहां किसने मारी बाजी

यूपी का एग्जिट पोल

न्यूज 24-चाणक्य
बीजेपी को 285 सीट मिलने का अनुमान
कांग्रेस-समाजवादी पार्टी को मिल सकती है 88 सीट
बीएसपी के खाते में जा सकती है 27 सीट

इंडिया टुडे-एक्सिस
बीजेपी को 251-279 सीटें मिलने का अनुमान
कांग्रेस-समाजवादी पार्टी को 88 से 112 सीट मिलने का अनुमान
बीएसपी को 28 से 42 सीटें मिल सकती है
अन्य 6 से 15 सीटें मिल सकती है

एबीपी-लोकनीति-सीएसडीएस
बीजेपी को 164 से 176 सीटें मिलने का अनुमान
समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन को 156 से 169 सीटें मिलने का अनुमान
बीएसपी को 60 से 72 सीटें मिल सकती है।

टाइम्स नाऊ-वीएमआर

बीजेपी को 190 से 210 सीटें जीत सकती है
सपा-कांग्रेस को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान
बीएसपी को 57 से 74 सीटें मिल सकती हैं
अन्य के हिस्से में आठ सीटें मिल सकती है

इंडिया टीवी-सी वोटर
बीजेपी 155 से 167 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है
सपा-कांग्रेस को 133 से 147 सीटें मिलने का अनुमान
बीएसपी को 81 से 93 सीटों पर जीत मिल सकती है
आठ से 20 सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवारों जीत सकते हैं

पंजाब का एग्जिट पोल

 न्यूज़ 24-चाणक्या 

चाणक्या के सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 54 सीटें मिल रही हैं।
आम आदमी पार्टी को भी 54 सीटें मिलती दिख रही हैं
लेकिन बड़ा नुकसान अकाली-बीजेपी को हुआ है और वहां इसे 9 सीटें मिलने की संभावना है
सर्वे के अनुसार राज्य में आप सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी है। कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। वहीं बीजेपी अकाली दल गठबंधन का सफाया है गया है।

टाइम्स नाऊ वीएमआर के कांग्रेस को 41-49 सीटें
आप को 59-67 सीटें
अकाली-बीजेपी गठबंधन को 5-13 सीटें मिल रही हैं।

इंडिया टुडे ऐक्सिस

सर्वे अनुसार पंजाब में 42 से 51 सीटें आप को

4-7 सीटें अकाली दल और बीजेपी
कांग्रेस 62-71 सीटें मिल रही हैं

इंडिया टीवी- सी वोटर

सर्वे में अकाली 05 से 13 सीटें, कांग्रेस को 41-49 आप को 59-67 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें दी हैं।
इंडिया न्यूज-एमआरसी के एग्जिट पोल में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को 55-55 सीटें, शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 7 सीटें मिलने की बात कही गई है।

उत्तराखंड का एग्जिट पोल

इंडिया टीवी- सी वोटर
बीजेपी को 29 से 35 सीट मिलने का अनुमान
कांग्रेस को 29 से 35 सीट मिलने का अनुमान
अन्य को 2-9 सीट मिलने की संभावना

News24-Chanakya
बीजेपी को 53 सीट मिलने का अनुमान
कांग्रेस को 15 सीट मिल सकती है
अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया
बीजेपी को 46 से 53 सीटें मिलने का अनुमान
सत्तारूढ़ कांग्रेस को 12 से 21 सीटें मिल सकती हैं
अन्य को छह सीटों पर जीत मिल सकती हैं

गोवा का एग्जिट पोल

इंडिया टीवी-सी. वोटर
बीजेपी को 15-21 सीटों पर जीत मिल सकती है
कांग्रेस को 12 से 18 सीटें मिल सकती हैं
'आप' के हिस्से में चार सीटें जाने का अनुमान

इंडिया न्यूज-एमआरसी
बीजेपी को 15 सीटों पर जीत का अनुमान
कांग्रेस को 10 सीट मिलने का अनुमान
अन्य दलों को आठ सीटें मिल सकती है

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया
बीजेपी को 18-22 सीटें मिल सकती हैं
कांग्रेस के हिस्से नौ से 13 सीटें जा सकती हैं
आप को दो सीटों पर और अन्य दलों के उम्मीदवारों को चार से नौ सीटें मिल सकती है।

मणिपुर का एग्जिट पोल

इंडिया टीवी-सी वोटर

बीजेपी को 25 से 31 सीटें मिलने सकती है।यानी कि इस पूर्वोत्तर राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार बना सकती है।
सत्तारूढ़ कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिल सकती हैं।
अन्य के खाते में नौ से 15 सीटें जा सकती हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल
कांग्रेस को 30 से 36 सीटें मिलने का अनुमान
बीजेपी को 16 से 22 सीटें वहां मिल सकती हैं।

चुनाव परिणाम 11 मार्च को आएंगे जिससे ये साफ होगा किस राज्य में कौन सी पार्टी बाजी मारेगी। कहां किसको सत्ता की गद्दी से जनता ने बेदखल कर दिया है। हालांकि एग्जिट पोल पुरी तरह आंकड़ों में बदल जाएं ऐसा कम ही होता है। लेकिन कई बार चुनाव परिणाम से पहले ही एग्जिट पोल से जनता के मूड को जरूर बता देती है।