logo-image

रावण नहीं, नवाज, राहिल और हाफिज सईद का फुंकेगा पुतला

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज मनाया जा रहा है। इस मौके पर रावण दहन देशभर में किया जाएगा। इस बार दशहरा उत्सव के दौरान, रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद ही नहीं बल्कि सामाजिक बुराइयों, आतंकवाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पाक आर्मी चीफ राहिल शरीफ और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद का भी पुतला फूंका जाएगा।

Updated on: 11 Oct 2016, 02:29 PM

नई दिल्ली:

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज मनाया जा रहा है। इस मौके पर रावण दहन देशभर में किया जाएगा। इस बार दशहरा उत्सव के दौरान, रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद ही नहीं बल्कि सामाजिक बुराइयों, आतंकवाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पाक आर्मी चीफ राहिल शरीफ और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद का भी पुतला फूंका जाएगा।

 

द्वारका में जलेगा आतंकवाद का पुतला
द्वारका में जलेगा आतंकवाद का पुतला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में आतंकवाद का पुतला फूंका जाएगा।

पुतले पर लगाए गए पाकिस्तान के झंडे
पुतले पर लगाए गए पाकिस्तान के झंडे

पुतला पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर, 'आतंकवाद का जन्मदाता पाकिस्तान पाकिस्तान' लिखा गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ लिखे गए नारे
पाकिस्तान के खिलाफ लिखे गए नारे

दिल्ली के तीतरपुर में भी पुतला लगाया गया है। पुतले पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखे गए हैं।

नवाज शरीफ और हाफिज सईद का फूंका जाएगा पुतला
नवाज शरीफ और हाफिज सईद का फूंका जाएगा पुतला

दशहरे के मौके पर पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का भी पुतला जलाया जाएगा।

लुधियाना में जलेगा पाक पीएम का पुतला
लुधियाना में जलेगा पाक पीएम का पुतला

पंजाब के लुधियाना में भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज और हाफिज सईद का पुतला जलाया जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ है लोगों में गुस्सा
पाकिस्तान के खिलाफ है लोगों में गुस्सा

गौरतलब है कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकी हमला किया था। जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। जिसके कारण भारतीय लोगों में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा है। पाकिस्तान हाफिज सईद जैसे आतंकियों को पनाह देता रहा है।