logo-image

भूकंप के झटके से हिला दिल्ली-एनसीआर, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तिव्रता 4.0 बताई गई है।

Updated on: 01 Jul 2018, 05:23 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रयी राजधानी क्षेत्र दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तिव्रता 4.0 बताई गई है। झटके करीब 3 बजकर 37 मिनट पर आए थे।

भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत बताया जा रहा है। जिले में 28.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77 डिग्री पूर्व में स्थित था। भूकंप मध्यम तीव्रता का था और यह पांच किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के झटके को दिल्ली में भी लोगों ने महसूस किया। झटके महसूस करते ही कई लोग फौरन घर से बाहर आ गए। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई भी खबर नहीं आई है। भूकंप के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया है।

यह एक ब्रेकिंग न्यूज है विशेष जानकारी  की प्रतीक्षा है।