logo-image

दिल्ली: दिवाली की रात 10 बजे चलेगी आखिरी मेट्रो ट्रेन

दिवाली की रात दिल्ली वाले गुरुवार को आखिरी मेट्रो रात 10 बजे तक पकड़ पाएंगे। बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

Updated on: 18 Oct 2017, 05:47 PM

नई दिल्ली:

दिवाली की रात दिल्ली वाले गुरुवार को आखिरी मेट्रो रात 10 बजे तक पकड़ पाएंगे। बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि सामान्य तौर पर मेट्रो सेवा रात 11:30 बजे तक जारी रहती है लेकिन 19 अक्टूबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस समेत सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशन से आखिरी सेवा रात 10 बजे शुरू होगी।

सेवा की शुरुआत का समय नहीं बदला गया है। यह आम लाइनों के लिए सुबह 6 बजे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे है।