logo-image

पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के बंगले पर चलेगा महाराष्ट्र सरकार का बुलडोजर

सभी अवैध बंगलों पर सरकार बुल्डोजर चालाएगी। इनमें से कई बंगले बॉलीवुड स्टार्स और उद्योगपतियों के भी हैं।

Updated on: 21 Aug 2018, 08:02 PM

नई दिल्ली:

पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में देश छोड़ कर भाग चुके आरोपी नीरव मोदी के अवैध बंगले को ध्वस्त किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को रायगढ़ जिला कलेक्टर को अलीबाग स्थित बंगले को ध्वस्त करने का आदेश दिया। बताया जा रहा है कि सूबे के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने समीक्षा बैठक को लेकर यह आदेश जारी किया। बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि मुरुड और अलीबाग में कुल 164 अवैध बंगले हैं।

सभी अवैध बंगलों पर बुल्डोजर चालाए जाएंगे। इनमें से कई बंगले बॉलीवुड स्टार्स और उद्योगपतियों के भी हैं। इसी इलाके में रतन टाटा, आनंद महेंद्रा, मुकुल देवड़ा और जीनत अमान के भी बने हुए बंगले हैं।

सभी अवैध बंगलों पर पर बुल्डोजर चालाए जाएंगे। इनमें से कई बंगले बॉलीवुड स्टार्स और उद्योगपतियों के भी हैं। खबरों को मुताबिक अलीबाग के 69 और मुरुड के 95 अवैध बंगले के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन फिलहाल सरकार ने रायगढ़ जिला प्रशासन को नीरव मोदी के बंगले को ही ध्वस्त करने का आदेश दिया है।

मंत्री ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए अवैध बंगलों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि मोदी का बंगला किहिम गांव में है।

अधिकारियों ने बताया कि मोदी का बंगला इसलिए ध्वस्त किया जा रहा है क्योंकि वह कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) के मानदंडों का उल्लंघन कर बनया गया है।