logo-image

ममता बनर्जी ने कहा, नोटबंदी से किसान संकट में, मोदी सरकार को कर्ज माफ करना होगा

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश भर के कई राज्यों में किसान कर्जमाफी को लेकर सड़क पर हैं। इस बीच ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार को किसानों का कर्जा माफ करना पड़ेगा।

Updated on: 15 Jun 2017, 12:13 AM

highlights

  • ममता बनर्जी ने कहा, किसानो के संकट का कारण नोटबंदी है
  • पश्चिम बंगाल की सीएम बनर्जी ने कहा, भारत सरकार को पूरे देश में किसानों का कर्जा माफ करना पड़ेगा
  • ममता ने कहा, सत्ताधारी दल अपने वादों को निभाएं और राज्यों पर अपने ज़िम्मेदारियों को ना थोपें

नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश भर के कई राज्यों में किसान कर्जमाफी को लेकर सड़क पर हैं। इस बीच ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि सरकार को किसानों का कर्जा माफ करना पड़ेगा। उन्होंने किसानों की संकट के लिए नोटबंदी को जिम्मेदार ठहराया।

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, 'किसानो के इस संकट का कारण हैं नोटबंदी। सत्ताधारी दल अपने वादों को निभाएं और राज्यों पर अपने ज़िम्मेदारियों को ना थोपें।'

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता ने कहा, 'भारत सरकार को पूरे देश में किसानों का कर्जा माफ करना पड़ेगा। किसान जब आंदोलन कर रहे हैं तब सरकार खामोश नहीं रह सकती।'

आपको बता दें की केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किसानों द्वारा कर्जमाफी की बढ़ रही मांगों पर सोमवार को कहा था कि कृषि कर्ज माफी के लिए राज्य खुद धन का इंतजाम करे। जिसके बाद ममता ने कहा है कि भारत सरकार को पूरे देश में किसानों का कर्जा माफ करना पड़ेगा। 

और पढ़ें: किसानों पर मोदी सरकार का अहम फ़ैसला, बैंक से कर्ज़ लेना होगा सस्ता

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसान कर्ज माफी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कर्ज माफी का ऐलान किया है। वहीं मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्थिति नियंत्रण में है। मंदसौर में किसानों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई में 6 लोगों की मौत हो गई।

और पढ़ें: गोलीबारी के बाद से कई किसान लापता, शिवराज ने पीड़ितों से की मुलाकात