शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को मारने की धमकी देने वाले गिरफ्तार, रिजवी ने पीएम को लिखी चिट्ठी
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यूपी के शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी की हत्या की साजिश के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यूपी के शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी देने और हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जहां से उन तीनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
दिल्ली पुलिस के डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सलीम अहमद अंसारी, अबरार और आरिफ बताए हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों बुलंदशहर के रहने वाले हैं और बुलंदशहर से ही इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें: पाक सुप्रीम कोर्ट का फैसला, नवाज शरीफ आजीवन नहीं बन पाएंगे PM
बता दें कि रिजवी दो माह पहले अयोध्या में रामजन्म भूमि के विवादित परिसर गए थे। वहां उन्होंने मुस्लिम कट्टरपंथ के खिलाफ बयान दिया था, जो सुर्खियों में रहा।
उन्होंने बताया था कि राम मंदिर निर्माण समिति और शिया वक्फ बोर्ड की तरफ से संयुक्त समझौते की कॉपी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल है। भारत में सेक्युलर मुस्लिम राम मंदिर के पक्ष में हैं।
उन्होंने कहा था कि, 'राम मंदिर तो बहुत पहले बन जाना चाहिए था। अब कट्टरपंथियों की ताकत कमजोर हो रही है। भारत में जिहाद का सपना देखने वालों को जिन्ना के साथ ही पाकिस्तान चले जाना चाहिए था।'
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही वसीम रिजवी ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मदरसा बोर्ड भंग करने और केंद्रीय कैबिनेट सेक्रेटरी को मदरसों की जांच की मांग कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कट्टरपंथियों से अपनी जान को खतरा होने का अंदेशा भी जाहिर किया था।
और पढ़ेंः बीजेपी का आरोप, कठुआ-उन्नाव गैंगरेप पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, तुरंत हुई कार्रवाई
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां