BJP को 2019 में बड़ा झटका लगने वाला है : अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, 'जनता बीजेपी के सांसदों से खासी नाराज है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के कामकाज में रोड़े अटकाने के लिए लोग बीजेपी से नाराज हैं।
केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, 'जनता बीजेपी के सांसदों से खासी नाराज है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं। वहीं, जनता बीजेपी से इस बात पर भी बहुत नाराज है कि बीजेपी ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए। 2019 लोकसभा चुनावों में बीजेपी को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है।'
जनता भाजपा के सांसदों से ख़ासी नाराज़ है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत ख़ुश है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 20, 2018
वहीं जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत ज़्यादा नाराज़ है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए
2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है pic.twitter.com/I0NtoQUJhW
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य