आतंकी हमले के बाद पूर्वी इंफाल में लगा कर्फ्यू, सरकार ने बंद करवाई इंटरनेट सेवा
मणिपुर के पूर्वी इंफाल में रविवार को हिंसा भड़क गई जिसकी वजह से प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। राज्य स्थिति को सामान्य करने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।
नई दिल्ली:
मणिपुर के पूर्वी इंफाल में रविवार को भड़की हिंसा की वजह से प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। राज्य में स्थिति को सामान्य करने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। हालांकि, इसके बावजूद लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इससे पहले यहां इंटरनेट सेवाओं को भी बंद करा दिया गया था।
कर्फ्यू लगाने को लेकर सरकार ने नोटिस भी जारी की है।
Manipur: Protest staged against NSCN-IM in Khurai Heikru Makhong, Imphal East. pic.twitter.com/znA3YrG4dj
— ANI (@ANI_news) December 18, 2016
Manipur Govt extends curfew in the entire Imphal East district in view of protest against NSCN-IM and UNC economic blockade; issues notice pic.twitter.com/ClcdyvDyyG
— ANI (@ANI_news) December 18, 2016
राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में मणिपुर पुलिस पर आतंकवादियों ने हमले किए थे। इन हमलों में तीन पुलिसकर्मी मारे गए थे और 14 जख्मी हो गए थे। आतंकवादी आईआरबी कर्मियों से कई हथियार भी लूट ले गए थे।
प्रदर्शनकारियों ने नागा इलाके से इंफाल की तरफ आ रही गाड़ियों पर हमला किया और कई गाड़ियों को जला दिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य में आगजनी फैलाने के पीछे उन समूहों को मदद पहुंचाने का मकसद है। राज्य में NSCN-IM और UNC के खिलाफ भी प्रदर्शन और आगजनी की खबरें हैं।
इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह की सरकार ने नागाओं से बिना बताचीत किए सात नये जिले बनाने का निर्णय लिया था जिसके बाद राज्य में तनाव की स्थिति बन गई थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर