प्रैंक पड़ा महंगा! किस कर भागने वाला 'क्रेज़ी सुमित' गया पकड़ा!
प्रैंक के बहाने लड़कियों को किस कर भागने वाले लड़का 'क्रेज़ी सुमित' गया पकड़ा। दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार। वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस।
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रैंक के बहाने लड़कियों को किस करके भागने वाले लड़के सुमित को धर दबोचा है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिस में एक लड़का राह चलती लड़कियों को 'किस' करके भागते हुए दिखाया जा रहा था।
यूट्यूब पर अपलोडेड इस वीडियो के तेज़ी से फैलने के बाद पुलिस ने 'क्रेज़ी सुमित' की तलाश शुरु कर दी और आख़िरकार इसे शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया। लड़के ने वीडियों के बारे में पुलिस ने बताया कि दरअसल जिन लड़कियों को किस करके भाग रहा है वो लड़कियां उसकी जानकार थी और इसे महज़ एक प्रैंक के तौर पर बनाया गया था।
यानि की वीडियो में खुद को विक्टम बता रही ये लड़कियां इस प्रैंक के बारे में जानती थी और यह महज दिखावा था। वीडियो का मकसद ज्यादा से ज्यादा हिट हासिल करना था। इस वीडियो के आने पर दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी।
दिल्ली पुलिस ने सुमित के खिलाफ शील भंग और आईटी ऐक्ट के तहत अश्लील सामग्री अपलोड करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सुमित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने भी फेसबुक और यूट्यूब पर उसके प्रोफाइल की जानकारी मांगी थी। इसके बाद पुलिस को तुरंत क्लू मिला और सुमित की गिरफ्तारी संभव हो पायी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय