सेंट स्टीफंस कॉलेज के चर्च गेट पर लिखा- मंदिर यही बनेगा, क्रॉस पर भी लिखे विवादित शब्द
दिल्ली यूनिवर्सिटी के शीर्ष कॉलेज सेंट स्टीफंस के चर्च गेट पर कुछ शरारती तत्वों ने कथित रूप से विवादित बातें लिख डाली।
नई दिल्ली:
दिल्ली यूनिवर्सिटी के शीर्ष कॉलेज सेंट स्टीफंस के चर्च गेट पर कुछ शरारती तत्वों ने कथित रूप से विवादित बातें लिख डाली।
छात्र संघ के अध्यक्ष साई आशीर्वाद ने कहा कि चैपल (चर्च) के गेट पर 'मंदिर यही बनेगा' लिखा पाया गया। जबकि चैपल के बाहर बने क्रॉस पर ओम का चिह्न बनाकर 'मैं नर्क मैं जा रहा हूं' लिखा मिला।
उन्होंने कहा, 'इन संदेशों को साफ़ कर दिया गया है।'
दिल्ली पुलिस ने कहा कि चैपल के गेट पर कथित रूप से विवादित बातें लिखे होने के संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।
इस मामले पर कॉलेज चुप है और अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह सब किसने लिखा है। यह घटना शुक्रवार की है।
और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: शोपियां इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो जवान घायल
इन घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन ने चैपल और क्रॉस पर लिखे स्लोगन्स को साफ़ करवाया।
छात्रों के संगठन और टीचर्स ने इस मामले में जांच की मांग की है।
कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को 28 अप्रैल से परीक्षा की तैयारियों के लिए छुट्टी दे दी है। सिर्फ प्रायोगिक परीक्षा वाले कॉलेज आ रहे हैं।
और पढ़ें: देशभर में नीट की परीक्षा आज, मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने बैठेंगे 13.36 लाख अभ्यर्थी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए