बीजेपी सांसद का अपना 'एग्जिट पोल', कहा- गुजरात चुनाव में हार रही है पार्टी
एग्जिट पोल के दावों के मुताबिक बीजेपी लगातार छठी बार सरकार बनाएगी। लेकिन बीजेपी के ही एक सांसद ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी हार रही है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
highlights
- महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद संजय काकड़ का दावा गुजरात में हार सकती है बीजेपी
- काकड़ ने अपने एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा, 72 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस को पसंद किया
- एग्जिट पोल में बीजेपी को 115 के आसपास सीटें मिलने का दावा किया गया है
नई दिल्ली:
गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है।
एग्जिट पोल के दावों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार छठी बार राज्य में सरकार बनाएगी। लेकिन बीजेपी के ही एक सांसद ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी हार रही है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद संजय काकड़ ने अपने एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि 72 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस को पसंद किया। काकड़ ने चुनाव प्रचार अभियान को लेकर इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा, 'हमारी टीम ने सर्वे किया था और काफी चैनलों ने भी दिखाया है कि 72 फीसद समाज कांग्रेस के पीछे था। दलित रहेगा। ओबीसी रहेगा। मुस्लिम रहेगा। पटेल समाज रहेगा। सब कांग्रेस के पीछे थे। पहली बार ऐसा हुआ है। तीसरी बात यह है कि 15 दिन पहले प्रचार हुआ है, वहां हमने विकास के बारे में कोई बात नहीं की है।'
If Congress wins this election, it will be because the BJP did not conduct a good election campaign: Sanjay Kakde, BJP MP on #Gujarat elections pic.twitter.com/8fOpffcmOe
— ANI (@ANI) December 16, 2017
उन्होंने कहा, 'अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो, यह इसलिए होगा क्योंकि बीजेपी ने चुनाव प्रचार ठीक ढंग से नहीं किया।'
आपको बता दें कि गुजरात की 182 सीटों पर हुए सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को 115 के आसपास सीटें मिलने का दावा किया गया है। वहीं कांग्रेस को 65 से 70 सीटें मिलने का दावा किया गया है। गुुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार (18 दिसंबर) को आएंगे।
और पढ़ें: कांग्रेस को झटका, गुजरात चुनाव की काउंटिंग में SC का दखल देने से इनकार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां