logo-image

सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, राहुल का ट्वीट- मां बेहतर हैं

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत फिलहाल बेहतर है।

Updated on: 28 Oct 2017, 07:14 AM

नई दिल्ली:

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत फिलहाल बेहतर है।

उन्होंने ट्वीट कर बताया, 'मां शिमला में थी और पेट दर्द की शिकायत के बाद हम उन्हें वापस ले आए। चिंता की बात नहीं है वो पहले से बेहतर है। जबरदस्त प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद।'

शुक्रवार रात को ख़बर आई थी कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें पेट दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (एसजीआरएच) में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की थी। एसजीआरएच के चेयरमैन डी. एस. राणा ने बताया, 'सोनिया गांधी को आज (शुक्रवार को) करीब पांच बचे शाम को अस्पताल लाया गया। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है।'

दिल्ली: पेट में शिकायत के बाद सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती

राणा ने बताया था कि 71 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष को निगरानी में रखा गया है। सोनिया गांधी को इससे पहले भी कंधे की चोट और श्वसन संबंधी परेशानी की वजह से एसजीआरएच में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें: ईशा देओल और भरत तख्तानी के घर आई नन्ही परी, ड्रीम गर्ल दोबारा बनीं नानी

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें