logo-image

अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की पतवार, नेहरू-गांधी परिवार के इन शख्सियतों ने संभाली थी कमान

राहुल और सोनिया से पहले राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरु और मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Updated on: 11 Dec 2017, 05:37 PM

नई दिल्ली:

कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे। इससे पहले राहुल गांधी पार्टी के उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। राहुल को निर्विरोध तरीके से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।

कांग्रेस नेता मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने राहुल गांधी को पार्टी का अगला अध्यक्ष घोषित किया। इससे पहले राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी करीब 19 सालों से कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं।

राहुल और सोनिया से पहले राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरु और मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। राजीव गांधी सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे जो कांग्रेस अध्यक्ष बने थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो- inc.in)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो- inc.in)

राहुल गांधी लोकसभा में कांग्रेस के सासंद हैं। इन्होंने अपना चुनाव उत्तर प्रदेश के अमेठी से जीतकर संसद में पहुंचे हैं। पहली बार अमेठी से साल 2004 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। जिसके बाद से वह लगातार यहां से चुनाव जीत रहे हैं। साल 2013

कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी (फोटो- inc.in)
कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी (फोटो- inc.in)

करीब 19 साल पहले सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। इनसे पहले सीताराम केसरी पार्टी के अध्यक्ष पद पर थे। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ साल 2004 के चुनावी मैदान में पार्टी की बागडोर संभाली और कांग्रेस को केंद्र की सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि बाद में प्रधानमंत्री बनने से इंकार कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए सोनिया पीएम पद के लिए मनमोहन सिंह का चुनाव किया। वह यूपी के रायबरेली से सांसद हैं। कांग्रेस पार्टी के इतिहास में सोनिया सबसे अधिक दिनों तक अध्यक्ष रहीं।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (फोटो- inc.in)
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (फोटो- inc.in)

राजीव गांधी कांग्रेस पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने थे। इन्होंने मात्र 41 साल की उम्र में पार्टी की कमान संभाली थी। इससे पहले वह देश के प्रधानमंत्री भी थे।। 40 साल की उम्र में राजीव देश के प्रधानमंत्री बने थे। इंदिरा गांधी की मौत के बाद इन्होंने देश की कमान संभाली थी। 21 मई, 1991 की रात करीब दस बजे तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक बम विस्फोट कर इन्हें उड़ा दिया गया था।

इंदिरा गांदी (फोटो- inc.in)
इंदिरा गांदी (फोटो- inc.in)

इंदिरा गांधी भी कांग्रेस अध्यक्ष और देश की प्रधानमंत्री के पद पर काम कर चकी हैं। भारत के इतिहास में इंदिरा को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। विषम परिस्थितियों में साहसिक फैसला लेने के कारण इन्हें कद्दावर राजनेता कहा जाता है। इंदिरा गांधी जब शुरआत में राजनीति में आई थी तब इन्हें कई उपनामों से बुलाया जाता था। इन्होंने देश में आपातकाल लगाकर सबको हैरत में डाल दिया था।

जवाहरलाल नेहरू (फोटो- inc.in)
जवाहरलाल नेहरू (फोटो- inc.in)

जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानंत्री बने थे। स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान इन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। गांधी नेहरू परिवार के दूसरे ऐसे व्यक्ति थे जिन्होने अपने पिता मोतीलाल नेहरू के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद का कमान संभाला था।

मोतीलाल नेहरू (फोटो- inc.in)
मोतीलाल नेहरू (फोटो- inc.in)

मोतीलाल नेहरू, नेहरू परिवार के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। आजादी से पहले ये कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। कलकत्ता में हुए एक अधिवेशन के दौरान इन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया था।