कर्नाटक: सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक न्यामा गौडा प्रसाद की मौत
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सिद्दू बी न्यामा गौडा प्रसाद की सड़क दुर्घटना के कारण मौत हो गई।
बेंगलुरु:
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सिद्दू बी न्यामा गौडा प्रसाद की सड़क दुर्घटना के कारण मौत हो गई। उनकी कार तुलसीगिरी के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक गोवा से बागलकोट की ओर जा रहे थे। विधायक सिद्दू बी न्यामा गौडा प्रसाद की उम्र 63 साल थी।
Congress MLA Siddu Nyama Gowda passed away in a road accident near Tulasigeri. He was on his way from Goa to Bagalkot. #Karnataka pic.twitter.com/0V8R9spaHh
— ANI (@ANI) May 28, 2018
अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर सिद्दू बी न्यामा गौडा प्रसाद चुनाव जीते थे। इससे पहले भी वह कई बार चुनाव जीत चुके थे।
बता दें कि हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 78 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एक विधायक की मौत के बाद अब राज्य में कांग्रेस के पास कुल 77 विधायक बचे हैं।
राज्य में हुए चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उसे 104 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस को 78 जबकि जेडीएस और उसके गठबंधन को 38 सीटें मिली थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर