भविष्य में नेहरू गांधी परिवार से बाहर का हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष: सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने कहा कि संभव है भविष्य में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नेहरु-गांधी परिवार से इतर कोई दूसरा व्यक्ति हो। जैसा कि 2004 में भी हमने किया था जब मनमोहन सिंह पीएम बने थे।
नई दिल्ली:
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
सोनिया गांधी ने कहा कि संभव है भविष्य में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नेहरु-गांधी परिवार से इतर कोई दूसरा व्यक्ति हो। जैसा कि 2004 में भी हमने किया था जब मनमोहन सिंह पीएम बने थे। क्योंकि वह प्रधानमंत्री पद के लिए मुझसे ज़्यादा योग्य थे।
एक कार्यक्रम में सोनिया गांधी से सवाल पूछा गया कि क्या भविष्य में परिवार से इतर कोई दूसरा व्यक्ति भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बैठ सकता है। उन्होंने कहा, 'क्यों नहीं। भविष्य में ऐसा हो सकता है।'
हालांकि उनसे जब यह पूछा गया कि क्या गांधी परिवार के बिना कांग्रेस चल सकती है तो उन्होंने कहा, 'आपको यह सवाल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से करना चाहिए।'
गांधी ने आगे कहा, 'कांग्रेस में यह परंपरा रही है, हमारे यहां नेता का चुनाव भी लोकतांत्रिक प्रणाली से होता है।'
वंशवाद को लेकर उन्होंने अमेरिका में बुश और क्लिंटन परिवार और भारत के कई राज्यों की पार्टी का उदाहरण भी दिया।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह पार्टी को जोड़े रखने वाली ग्लू हैं, सोनिया मुस्कुराइर्ं और कहा, 'यह काफी मुश्किल प्रश्न है। कई कांग्रेस नेता हैं, आप उनसे पूछ सकते हैं।'
सोनिया गांधी से जब यह पूछा गया कि क्या कि क्या यूपीए कार्यकाल में मनमोहन सिंह के पीएम रहते हुए भी सत्ता में वह ख़ुद थी तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ऐसे कुछ हालात भी थे।'
उनसे जब यह पूछा गया कि वह ख़ुद पीएम क्यों नहीं बनी तो उन्होंने कहा, ' क्योंकि मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद के लिए मुझसे ज़्यादा योग्य थे। मुझे अपनी सीमा पता थी।'
आगे उन्होंने कहा, 'उस वक़्त बहुत सारे लोग पार्टी छोड़ कर जा रहे थे और अगर मैं उन्हें रोकने की कोशिश नहीं करती तो मुझे यह बेहद कायराना लगता। कांग्रेस पार्टी बुरे दौर से गुज़र रही थी।'
और पढ़ें- सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-2019 में कांग्रेस करेगी वापसी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि