logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

कपिल सिब्बल का अमित शाह पर पलटवार, कहा तड़ीपार न सिखायें देशभक्ति

अब क्या जेल की हवा खाने वाले बताएंगे, किसी के मूल में खोट क्या है? जो तड़ीपार थे, वे हमें भला क्या उपदेश देंगे। वे हमें देशभक्ति का पाठ ना पढ़ाएं।

Updated on: 07 Oct 2016, 03:35 PM

नई दिल्ली:

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस अब खुलकर एक दूसरे के ख़िलाफ़ आग उगल रहें हैं।

पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष 28 सितंबर की रात किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स को लेकर 'राजनीति कर रहे हैं।

अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा, 'कांग्रेस ने जवानों की राजनीति नहीं की है। पार्टी जवानों की वीरता को सलाम करती है। बीजेपी को शासन का कम अनुभव है और बीजेपी नेताओं को बोलना नहीं आता है।'

कपिल सिब्बल ने पूछा, 'अब क्या जेल की हवा खाने वाले बताएंगे, किसी के मूल में खोट क्या है? जो तड़ीपार थे, वे हमें भला क्या उपदेश देंगे। वे हमें देशभक्ति का पाठ ना पढ़ाएं।'

सिब्बल ने कहा, आपको क्या जरूरत थी पाकिस्तान जाकर बर्थडे मनाने की? आज ये हमले होते ही नहीं अगर जैश-ए-मोहम्मद पैदा नहीं होता और उसे बीजेपी ने पैदा किया है, बीजेपी ने मसूद अजहर को रिहा किया।

इससे पहले अमित शाह ने राहुल गांधी पर उनकी 'दलाली' टिप्पणी के लिए पलटवार करते हुए कहा कि इसके साथ उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दीं। राहुल पर बरसते हुए शाह ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस उपाध्यक्ष 28 सितंबर की रात किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स को लेकर 'राजनीति कर रहे हैं।'

भाजपा अध्यक्ष ने मीडिया से कहा, "जवानों के खून की 'दलाली' शब्द का इस्तेमाल कर राहुल गांधी ने सभी सीमाएं लांघ दीं। उनकी टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है।"