कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरते ही कांग्रेस नेता निरूपम ने राज्यपाल वजुभाई को कहे अपशब्द
कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद जनता दल सेक्युलर और कांग्रेस गठबंधन की अगुवाई में सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने राज्यपाल वजुभाई को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है।
नई दिल्ली:
कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद जनता दल सेक्युलर और कांग्रेस गठबंधन की अगुवाई में सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने राज्यपाल वजुभाई को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है।
कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनने को लेकर उत्साहित निरूपम ने कहा, 'कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने इस देश में वफादारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब शायद हिन्दुस्तान का हर आदमी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाला ही रखेगा क्योंकि इससे ज्यादा वफादार तो कोई हो ही नहीं सकता।'
यहां देखिए निरूपम के विवादित बयान का पूरा वीडियो
#WATCH Derogatory statement by Congress' Sanjay Nirupam, says, 'Iss desh mein wafadari ka naya kirtimaan sthaapit kiya hai Vajubhai Vala (#Karnataka Guv) ji ne, ab shayad India ka har aadmi apne kutte ka naam Vajubhai Vala hi rakhega kyunki isse zyada wafaadaar koi ho nahi sakta' pic.twitter.com/P0EtWWo58i
— ANI (@ANI) 19 May 2018
गौरतलब है कि कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के बाद कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी (104 सीटें) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था जिसका कांग्रेस विरोध कर रही थी।
और पढ़ें: कांग्रेस के दो गायब विधायक गोल्ड फिंच होटल में मिले, BJP MLA जी सोमशेखर रेड्डी भी थे साथ
राज्यपाल वजुभाई ने येदियुरप्पा को शपथ ग्रहण के बाद बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिया था। राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस आधी रात को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा को शपथ ग्रहण से तो नहीं रोका था लेकिन शनिवार को शाम चार बजे विधानसभा में बहुमत साबित करने का आदेश दिया था।
आज बहुमत परीक्षण से पहले ही संख्या बल पूरा नहीं कर पाने की वजह से येदियुरप्पा ने महज ढाई दिनों में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
और पढ़ें: दिल्ली-NCR में भारी आंधी-तूफान ने दी दस्तक, बारिश की संभावना
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी