logo-image

फेसबुक पोस्ट के जरिए जेटली का कांग्रेस पर निशाना, कहा वंशवादी पार्टी की बढ़ रही अस्वीकार्यता

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला और इसे एक वंशवादी संगठन बताया।

Updated on: 08 May 2018, 08:35 PM

नई दिल्ली:

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला और इसे एक वंशवादी संगठन बताया।

जेटली ने फेसबुक पर लिखा, कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी मानी जाती है। आजादी के 5 दशकों तक यह पार्टी देश के सत्ता के केंद्र में बनी रही।

जैसे ही यह पार्टी केंद्र या राज्य की सत्ता से दूर होती है उसे अपवाद मान लेती है। लेकिन जब इसका मूल्यांकन किया गया तो पता चला कि एक पारंपरिक राजनीतिक पार्टी एक वंशवादी संगठन में तब्दील हो गई है। इस परिवार के आसपास महज कुछ लोगों की भीड़ है।

वंशवादी पार्टी की बढ़ी अस्वीकार्यता: जेटली

जेटली ने लिखा, 'यह वंशवादी संगठन वर्तमान में लोकप्रियता और स्वीकार्यता के आधार पर इस पीढ़ी में वंशवाद की वजह से अपने अस्तित्व को बचाए रखने की चुनौती से जूझ रही है।'

उन्होंने कहा, 'सच्चाई यही है कि कांग्रेस 2 अंको में सिमट कर रह गई है और राज्य दर राज्य हारती जा रही है। यह कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व की अस्वीकार्यता दिखाती है।'

राष्ट्र विरोधी तत्वों का दिया साथ: जेटली

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए जेटली ने कहा, 'जब इस पार्टी के अध्यक्ष वामपंथी नेताओं के साथ मिलकर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का दौरा करते हैं जहां भारत के भूगोल को बदलने के लिए टुकड़े-टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाए गए।'

उन्होंने कहा, 'मैंने एक संसदीय बहस में उनसे सवाल किया था कि क्या कांग्रेस के पहले के कोई नेता कांग्रेस के किसी सदस्य को राष्ट्र को तोड़ने वाले ऐसे अभियान में शामिल होकर राष्ट्र विरोधी छवि बनाने की इजाजत देते। लेकिन वर्तमान नेतृत्व ने इन चीजों से किनारा कर लिया।'

तकनीक के दौर में भारत को ले जाना चाहते हैं पीछे: जेटली

ईवीएम की जगह चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जेटली ने लिखा, 'तकनीक के इस्तेमाल को लेकर इस पार्टी के लोग चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर इस्तेमाल करने की मांग कर रहे हैं। यह संगठन तकनीक के दौर में डिजिटल लेनदेन की जगह कैश को बढ़ावा देना पसंद करता है।'

आर्थिक सुधारों को लेकर कांग्रस को घेरते हुए जेटली ने फेसबुक पर लिखा, 'यह पार्टी किसी भी आर्थिक सुधार को लेकर शत्रुतापूर्ण स्थिति अपना लेती है और चाहती है कि देश पुरानी नीतियों पर ही वापस चला जाए।'

और पढ़ें: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को नहीं मिलेगा आजीवन सरकारी बंगला, SC ने रद्द किया कानून

दूसरों की जीत पर खुश होती है कांग्रेस: जेटली

यूपी में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की बुरी स्थिति पर निशाना साधते हुए जेटली ने लिखा, गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनाव में किनारे कर दी गई इस पार्टी को सबसे कम वोट मिले लेकिन फिर भी पार्टी के नेता समाजवादी पार्टी की जीत का जश्न मना रहे थे।

न्यायपालिका पर हमले में सहयोगियों ने भी नहीं दिया साथ: जेटली

वहीं न्यापालिका को लेकर कांग्रेस पर हमला करने का आरोप लगाते हुए जेटली ने कहा, 'भारत के चीफ जस्टिस के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के महाअभियोग चलाने की मांग पूरी तरह से गलत थी'

इस मौसेदे में सबूतों का अभाव था जिसकी वजह से पारंपरिक सहोयगी रही पार्टियां भी न्यायिक संस्था से इट टकराव में साथ देने को तैयार नहीं हुई।

और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों ने पर्यटकों को बनाया निशाना, एक की मौत