logo-image

पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर मनीष तिवारी-दिग्विजय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

दिल्ली के एक वकील ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मनीष तिवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Updated on: 18 Sep 2017, 06:32 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली के एक वकील ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मनीष तिवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों नेताओं ने प्रधनमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

बता दें कि कांग्रेस के नेता और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन- 2 (यूपीए) में मंत्री रहे मनीष तिवारी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

मनीष तिवारी के इस ट्वीट के बाद जमकर उनकी आलोचना हुई थी। जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी। तिवारी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा था।

वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भी कुछ दिनों पहले पीएम मोदी के लिए लिखे अपशब्द को री-ट्वीट किया था। दिग्विजय के इस कदम के बाद भी लोगों ने जमकर खिंचाई की थी।

पढ़ें क्या कहा था मनीष तिवारी ने पीएम मोदी के खिलाफ

ट्वीटर पर खिंचाई के बाद दिग्विजय सिंह ने इसे डिलीट कर दिया था। बाद में उन्हें सफाई भी देनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि मैंने ऐसा कुछ भी ट्वीट नहीं किया बस किसी ने कुछ लिखा तो मैंने री-ट्वीट कर दिया।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें