कड़ाके की ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, कोहरे की वजह से 18 ट्रेनें रद्द, 49 लेट
पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। शनिवार सुबह भी कई जगह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली-एनसीआर में सुबह 6 डिग्री पारा दर्ज किया गया।
नई दिल्ली:
पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। शनिवार सुबह भी कई जगह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली-एनसीआर में सुबह 6 डिग्री पारा दर्ज किया गया। ठंड का असर यातायात पर भी काफी पड़ रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विजिबिलिटी घटने की वजह से 49 ट्रेनें लेट हैं तो वहीं 18 ट्रेन रद्द कर दी गई है। कई ट्रेन को रद्द करने और उनके समय में बदलाव के कारण सैकड़ों यात्रा रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए है।
Delhi: 49 trains arriving late, 13 rescheduled an 18 cancelled due to decreased visibility because of fog/operational reasons. (Earlier Photo) pic.twitter.com/yd7su9Pxf8
— ANI (@ANI) 6 January 2018
राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी ठंड की लहर जारी रहेगा। मौसम का असर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआई) पर भी देखा जा रहा है।
अभी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में वायु की गुणवत्ता भी 'बहुत खराब ' की श्रेणी में रखा गया है।
#Delhi wakes up to a foggy morning with minimum temperature at 6 degrees & maximum at 21 degrees. pic.twitter.com/ytGKGtlrCA
— ANI (@ANI) 6 January 2018
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली में शनिवार को मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गयाा। राज्यभर का न्यूनतम तापमान औसतन 2-3 डिग्री से डिग्री से नीचे रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के कई स्थानों का तापमान हिमांक बिंदू पर है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सप्ताह भर बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा,' उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट हो सकती है। उन्होंने बताया, 'वर्तमान में हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम है। अगले सप्ताह में भी इससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों तक मौसम के औसत तापमान से दो-तीन डिग्री नीचे रहेगा।'
हिमाचल प्रदेश के इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद इस क्षेत्र में ठंड की लहर बढ़ गई है। लाहौल और स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
Himachal Pradesh: High reaches in Manali receive fresh snowfall. pic.twitter.com/ccYcAJ3ycH
— ANI (@ANI) 6 January 2018
किन्नौर जिले में कल्पा का तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला का तापमान पांच डिग्री और डलहौजी का 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा किन्नौर जिले में कल्प -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। राज्य की राजधानी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि मनाली में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
और पढ़ें: आधार के जरिए 80,000 'फर्जी' शिक्षकों का चला पता, मानव संसाधन मंत्री जावडे़कर का दावा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर