logo-image

कड़ाके की ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, कोहरे की वजह से 18 ट्रेनें रद्द, 49 लेट

पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। शनिवार सुबह भी कई जगह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली-एनसीआर में सुबह 6 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

Updated on: 06 Jan 2018, 01:15 PM

नई दिल्ली:

पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। शनिवार सुबह भी कई जगह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली-एनसीआर में सुबह 6 डिग्री पारा दर्ज किया गया। ठंड का असर यातायात पर भी काफी पड़ रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विजिबिलिटी घटने की वजह से 49 ट्रेनें लेट हैं तो वहीं 18 ट्रेन रद्द कर दी गई है। कई ट्रेन को रद्द करने और उनके समय में बदलाव के कारण सैकड़ों यात्रा रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए है।

राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी ठंड की लहर जारी रहेगा। मौसम का असर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआई) पर भी देखा जा रहा है।

अभी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में वायु की गुणवत्ता भी 'बहुत खराब ' की श्रेणी में रखा गया है।

और पढ़ें: मुंबई के कमला मिल्स परिसर में हुक्के की चिंगारी ने ली थी 14 लोगों की जान, फायर ब्रिग्रेड की जांच में खुलासा

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली में शनिवार को मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गयाा। राज्यभर का न्यूनतम तापमान औसतन 2-3 डिग्री से डिग्री से नीचे रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के कई स्थानों का तापमान हिमांक बिंदू पर है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सप्ताह भर बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा,' उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट हो सकती है। उन्होंने बताया, 'वर्तमान में हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम है। अगले सप्ताह में भी इससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों तक मौसम के औसत तापमान से दो-तीन डिग्री नीचे रहेगा।'

हिमाचल प्रदेश के इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद इस क्षेत्र में ठंड की लहर बढ़ गई है। लाहौल और स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

किन्नौर जिले में कल्पा का तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला का तापमान पांच डिग्री और डलहौजी का 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा किन्नौर जिले में कल्प -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। राज्य की राजधानी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि मनाली में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

और पढ़ें: आधार के जरिए 80,000 'फर्जी' शिक्षकों का चला पता, मानव संसाधन मंत्री जावडे़कर का दावा