logo-image

चीन की सीनाजोरी, नक्शा जारी कर भारत पर लगाया सीमा लांघने का आरोप

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव के बीच चीन ने एक नक्शा जारी कर संबंधित क्षेत्र पर कथित रुप से अपना दावा जताया है।

Updated on: 01 Jul 2017, 08:27 PM

highlights

  • सीमा पर जारी तनाव के बीच चीन ने एक नक्शा जारी कर संबंधित क्षेत्र पर कथित रुप से अपना दावा जताया है
  • नक्शे की मदद से चीन ने उल्टे भारत पर ही सीमा को 'लांघने' का आरोप लगाया है

नई दिल्ली:

भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच चीन ने एक नक्शा जारी कर संबंधित क्षेत्र पर कथित रुप से अपना दावा जताया है। चीन ने उल्टे भारत पर ही सीमा को 'लांघने' का आरोप लगाया है। 

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक शुक्रवार को जारी इस नक्शे में चीन ने भारत-चीन और भूटान के त्रिकोणीय जंक्शन पर अपना दावा ठोका है, जिसे भारत और भूटान दोनों ही भूटानी इलाका मानते हैं। नक्शे में दावा किया गया है कि भारतीय सेना ने डोका-ला दर्रे को पार किया।

इस इलाके को नक्शे में आसमानी रंग के तीर से दर्शाया गया है। चीन ने कथित रूप से दावा किया है कि भारतीय सेना डोका-ला दर्रे को पार कर डोकालम पठार में घुसी। दरअसल डोकलम पठार को भारत और भूटान दोनों ही भूटानी क्षेत्र मानते हैं। लेकिन चीन इस पर अपना दावा जताता रहा है।

चीन ने नक्शे में दावा किया है कि त्रिकोणीय जंक्शन 1890 के ब्रिटेन-चीन संधि के तहत आता है और यह माउंट गिपमोची इलाके में है। यह इलाका दक्षिण के सुदूर इलाके में है जहां भारत और भूटान इसे त्रिकोणीय जंक्शन बताते हैं। नक्शे में इस इलाके को डॉटेड लाइन की मदद से दिखाया गया है।

चीन ने नक्शे में डोकालम पठार पर भी अपना दावा जताया है। इसी इलाके में बीजिंग सड़क बना रहा है, जिसे भूटान अपना इलाका मानता है। चीन सरकार की यही कोशिश भारत और भूटान के बीच तनाव का मुद्दा बना हुआ है।

भारतीय सीमा के पास चीनी सैनिकों ने किया टैंक का परीक्षण, और बढ़ सकता है तनाव

गौरतलब है कि सिक्किम में चीनी सेना की घुसपैठ की कोशिश के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। तनाव की वजह से चीन ने नाथू-ला दर्रे के रास्ते होने वाली मानसरोवर की यात्रा पर भी रोक लगा दी है। 

इसके बाद भारतीय सेना प्रमुख सिक्किम का दौरा कर चुके हैं। हालांकि चीन उल्टे भारतीय सैनिकों पर ही सीमा लांघने का आरोप लगा रहा है।

अरुण जेटली ने चीन को दिया करारा जवाब, कहा-1962 और 2017 के भारत में काफी फर्क