चीन ने भारत की यात्रा कर रहे पर्यटकों को जारी किया ट्रवेल एडवाइजरी
चीन ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो अंडमान निकोबार जैसी जगहों पर घूमने के दौरान विशेष सावधानी बरतें।
नई दिल्ली:
चीन ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों के लिए ट्रवेल एडवाइजरी जारी की है। चीन ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो अंडमान निकोबार जैसी जगहों पर घूमने के दौरान विशेष सावधानी बरतें।
पिछले चार महीने में चीन ने तीसरी बार अपने नागरिकों के लिए एडवाजरी जारी की है। चेतावनी मंगलवार को दूतावास की वेबसाइट पर पोस्ट की गई थी।
चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'कुछ चीनी नागरिक अंडमान निकोबार द्वीपसमूह गए हैं, जो कि भारत से अनुमति के बिना विदेशियों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र हैं। कुछ यात्रियों को लौट जाने के लिए कहा गया है। कुछ लोगों को गिरफ्तार तक किया गया है उनसे पूछताछ की गई है।'
रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है, 'पर्यटकों को भारतीय सीमा और सैन्य ठिकानों और वाहनों की फोटो नहीं खींचनी चाहिए। यह भी कहा गया है कि नेपाल की यात्रा के वक्त सीमा पर स्थित बाजारों में जाने से बचें और गलती से भी अन्य देशों के क्षेत्र में न घुसें।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर