logo-image

दिल्ली नगर निगम में भाजपा के कुशासन से फैला डेंगू, चिकुनगुनिया : आप

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुशासन के कारण राजधानी में डेंगू और चिकुनगुनिया का प्रकोप फैला है।

Updated on: 11 Apr 2017, 08:35 PM

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुशासन के कारण राजधानी में डेंगू और चिकुनगुनिया का प्रकोप फैला है। पिछले तीन महीनों में राजधानी में डेंगू और चिकुनगुनिया के कई मामले सामने आए हैं। आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि भाजपा शासित नगर निकाय राजधानी वासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।

पांडेय ने कहा, "नगर निगम अन्य जीवों से फैलने वाली बीमारी पर रोकथाम लगाने में असफल साबित हुआ है। इससे पहले, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में भी डेंगू और चिकुनगुनिया फैलने के पीछे नगर निगम को दोषी ठहराया गया है।"

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अनुसार, दिल्ली में एक जनवरी के बाद से तीन महीने की अवधि में चिकुनगुनिया के 79 और डेंगू के 24 मामले सामने आए। पिछले वर्ष राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 4,431 मामले और चिकुनगुनिया के 9,749 मामले सामने आए थे, जो दिल्ली के इतिहास में सर्वाधिक रहा।

और पढ़ें: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 25 प्रतिशत तक कम हुए जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले

पांडेय ने कहा, "दिल्ली में अन्य जीवों से फैलने वाली इन बीमारियों पर रोकथाम की जिम्मेदारी नगर निगम की है। नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह इस पर रोकथाम के लिए फॉगिंग करे। पिछले वर्ष जब नगर निगम फॉगिंग करने में असफल रहा तो दिल्ली सरकार ने खुद फॉगिंग करवाई थी।"

पांडेय ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा नगर निगम के जरिए 'लूटे गए जनता के रुपये' के बल पर नगर निगम का चुनाव लड़ रही है।

और पढ़ें: पत्रकार राणा अयूब के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर भारतीय कर्मचारी को यूएई में किया बर्खास्त