छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में दो बीएसएफ जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए।
कांकेर:
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।
यह ब्लास्ट कांकेर के छोटेबेड़िया पुलिस स्टेशन के नजदीक मारबेड़ा कैंप में शाम 5 बजे हुआ, जिसमें दोनों बीएसएफ के सिपाही शहीद हुए।
शहीद जवान की पहचान संतोष लक्ष्मण और विजयानंद नायक के रूप में हुई है जो कर्नाटक के रहने वाले थे और अर्द्धसैनिक बल के 121 बटालियन में तैनात थे।
छत्तीसगढ़ पुलिस के उप-महानिरीक्षक (एंटी-नक्सल ऑपरेशन) पी सुंदरराज ने कहा कि दोनों जवान एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर तैनात थे।
इससे पहले भी मई महीने में दंतेवाड़ा जिले में एक बड़े नक्सली हमले के दौरान सात जवान शहीद हो गए थे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के 14 जिले नक्सल समस्या से प्रभावित हैं। हाल ही में राज्य के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने विधानसभा में यह जानकारी दी थी।
मंत्री के अनुसार, राज्य के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, राजनांदगांव, बालोदए धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलरामपुर और कबीरधाम जिले नक्सल समस्या से प्रभावित हैं।
और पढ़ें: भारी बारिश में डूबी मुंबई, कश्मीर से जापान तक बाढ़ ने मचाया हाहाकार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें