logo-image

छठ पूजा: नई दिल्ली स्टेशन पर भारी भीड़, रेलवे चला रही है विशेष ट्रेन..देखिए लिस्ट

दिल्ली के स्टेशनों से सियालदाह, रांची जंक्शन, जोगबनी, गोरखपुर, पटना, जयनगर और सहरसा के लिए ये स्पेशल ट्रेनें रवाना होगी।

Updated on: 23 Oct 2017, 11:40 AM

नई दिल्ली:

छठ पूजा से पहले दिल्ली से बिहार सहित पूर्वांचल जाने वाले ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ शुरू हो गई है। खासकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ है।

इस बीच रेलवे ने भी कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है।

दिल्ली के स्टेशनों से सियालदाह, रांची जंक्शन, जोगबनी, गोरखपुर, पटना, जयनगर और सहरसा के लिए ये स्पेशल ट्रेनें रवाना होंगी। ये ट्रेनें गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ व उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों से होते हुए जाएंगे।

पटना-आनंदविहार के लिए 02365-66 स्पेशल ट्रेन: यह गाड़ी पटना जंक्शन से रविवार एवं गुरुवार को दोपहर 2.20 बजे 9 नवंबर तक प्रस्थान करेगी। आनंद विहार से यह सोमवार और शुक्रवार को शाम 6.45 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें: मुश्किल में सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा, गैंगरेप की धमकी का आरोप, FIR दर्ज

नई दिल्ली से बरौनी 04404-03 नंबर की ट्रेन: नई दिल्ली से बरौनी तक की यह ट्रेन 1 अक्टूबर तक चलेगी। दिल्ली से हर मंगलवार और शुक्रवार को तथा बरौनी से बुधवार और शनिवार को चलेगी।

दरभंगा से आनंद विहार 04406-05 स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 31 अक्टूबर तक चलेगी। यह सप्ताह में दो दिन चलेगी।

आनंद विहार गया स्पेशल ट्रेन 04044-43: यह ट्रेन बुधवार को आनंद विहार से और शुक्रवार को गया से चलेगी।

यह भी पढ़ें: In Pics: 'गोल्ड' एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने ब्यॉफ्रेंड मोहित संग मनाया दिवाली का जश्न