मुंबई में मौत की उड़ान, चार्टर्ड प्लेन क्रैश में 5 लोगों की मौत, CM फडणवीस ने लिया घटना का जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम अभी चल रहा है।
मुंबई:
मुंबई के घाटकोपर इलाके में गुरुवार को एक छोटे चार्टर्ड विमान के क्रैश हो जाने की वजह से एक राहगीर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। विमान एक रिहायशी इमारत पर गिरा था।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान को जीवादय लेन इलाके में तेजी से गिरते देखा गया। विमान में तेज विस्फोट के साथ आग लग गई। विमान में दो पॉयलट और कई इंजीनियर सवार थे। यह दुर्घटना दोपहर लगभग 1.15 बजे हुई।
विमान कई हिस्सों में टूट गया और एक टुकड़ा करीब 50 मीटर की दूरी से बरामद किया गया, जबकि विमान के कुछ अन्य जलते हुए हिस्से एक निर्माणाधीन इमारत के परिसर में गिरे। दमकल विभाग ने आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा यह घटना बेहद चिंताजनक है। इस घटना के पीछे क्या कारण है और ऐसी घटना का जिम्मेदार कौन है इसकी जांच जरूरी है।
विमान का महत्वपूर्ण उड़ान डेटा रिकॉर्डर या ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि दुर्घटना स्थल के पास से गुजरने वाला एक राहगीर विमान से गिरते जलते ईंधन की चपेट में आ गया।
दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सकता है। यह दुर्घटना एक निर्माणाधीन इमारत के परिसर में हुई। परिसर में आमतौर पर चार दर्जन मजदूर काम करते हैं, लेकिन विमान के गिरने के दौरान मजदूर दोपहर का खाना खाने गए थे। विमान के गिरने से एक गड्ढा बन गया है।
विमानन विशेषज्ञ और एक्जक्यूटिव एयरवेज के प्रबंध निदेशक प्रदीप थम्पी ने कहा कि विमान 30 साल पुराना किंग एयर सी-90 था। इस विमान को कुछ साल पहले मुंबई की निजी कंपनी यूवाई एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से खरीदा गया था।
थम्पी ने कहा, 'इसका कॉल साइन वीटी-यूपीजेड था और यह नियमित परीक्षण उड़ान पर था। इस हादसे में पॉयलट, सह पॉयलट और दो इंजीनियरों की मौत हुई है। हम तत्काल इस दुर्घटना के कारणों के बारे में नहीं बता सकते।'
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि मुंबई स्थित यूवाई एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने कुछ साल पहले विमान को खरीदा था।
और पढ़ें: मुंबई में मौत की उड़ान, रिहायशी इलाके में बिल्डिंग के ऊपर गिरा चार्टर्ड प्लेन, पायलट समेत 5 लोगों की गई जान
केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे पर 'गहरा दुख' प्रकट किया है और मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को फौरन दुर्घटनास्थल पर पहुंचने और सभी संभव मदद प्रदान करने निर्देश दिया है। सुरेश प्रभु मुंबई से हैं।
प्रभु ने कहा कि उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशक को दुर्घटना की जांच करने का आदेश दिया है और प्रारंभिक जांच के लिए एक दल दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है।
मुंबई पुलिस, दमकल विभाग, आपदा राहत एजेंसियों के अलावा स्थानीय भाजा सांसद किरीट सोमैया, विधायक व अन्य मौका स्थल पर पहुंच चुके हैं और पीड़ित चालक दल के सदस्यों और राहगीर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
और पढ़ें: कांग्रेस नेता संजय निरुपम में ने दिया विवादित बयान, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक और मोदी सरकार दोनों फर्जी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर