पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर दीर्घकालिक समाधान ढूंढ रही सरकार: जावड़ेकर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोलकाता में शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का दीर्घकालिक समाधान ढूढ़ रही है।
नई दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोलकाता में शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का दीर्घकालिक समाधान ढूढ़ रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि यह समाधान राज्य सरकारों के पास है, क्योंकि वे भी इस पर कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल कीमतों को कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार में विनियमित किया गया था।
मानव संसाधन मंत्री जावेड़कर ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'सरकार राज्यों के साथ दीर्घकालिक समाधान पर काम कर रही है। वे भी इसमें बराबर के हितधारक हैं। वे भी कर वसूलते हैं, इसलिए समाधान के लिए हम सबको साथ आना होगा।'
केंद्र सरकार ने 2010 तक ईंधन कीमतों को काबू में रखा था, उसके बाद इसे अनियंत्रित कर दिया गया। अब तेल कंपनियों द्वारा कीमतों का निर्धारण किया जाता है, जो ज्यादातर बाजार को ध्यान में रखकर किया जाता है।
और पढ़ें: RSS के कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रणव मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-नागपुर से ही दूंगा जवाब
पिछले साल 16 जून को तेल कंपनियों ने यह फैसला किया था कि अंतर्राष्ट्रीय चलन की तरह ही वे कीमतों में रोजाना संशोधन करेंगी। पहले ऐसा हर पखवाड़े किया जाता था।
शनिवार को, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार महानगरों में नौ पैसे की कमी दर्ज की गई।
जावेड़कर ने कहा, 'पेट्रोल और डीजल की कीमत का मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है और कांग्रेस शासन में उन्होंने पेट्रोल को विनियमित किया था।'
और पढ़ें: आप के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात को कांग्रेस ने किया खारिज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी