J&K सीज़फायर में शहीद जवानों के शवों के साथ नहीं हुई है छेड़छाड़ः सेना
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर में शहीद जवानों के शव के साथ छेड़-छाड़ की खबरों को सेना ने खारिज कर दिया है।
नई दिल्ली:
जम्मू कश्मीर के खेरी बटालियान एरिया में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर में शहीद जवानों के शव के साथ छेड़-छाड़ की खबरों को सेना ने खारिज कर दिया है।
सेना के तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'जवानों के शव के साथ छेड़-छाड़ नहीं की गई है। दूसरी तरफ से हुई गोलीबारी के कारण उनके शरीर में गोलियों के निशान है।'
वहीं शहीद जवानों के परिजनों ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्यवाई करनी चाहिए। हरियाणा के रहने वाले शहीद जवान परगट सिंह के परिजनों ने कहा, 'भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्यवाई करनी चाहिए।'
वहीं दूसरे शहीद की मां ने कहा कि मेरे बेटे ने मुझसे वादा किया था कि अगले साल वह जरूर घर आएगा। अब वह साल कभी नहीं आएगा।
बता दें कि शनिवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में चार जवान शहीद हो गए थे। सभी जवान 120 इनफेंट्री ब्रिगेड के थे।
इसे भी पढ़ेंः LOC पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में एक मेजर सहित 4 जवान शहीद
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इस साल अब तक कुल 881 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। मंगलवार को लोकसभा में सरकार ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान के उल्लंघन से इस साल कुल 30 लोग मारे गए।
गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि पाकिस्तान ने 10 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास कुल 771 बार और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास 110 बार सीजफायर उल्लंघन किया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय