भारत में ही हनीप्रीत, देश छोड़कर भागने की खबरों को CBI ने किया खारिज
बलात्कार के आरोप में जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत नेपाल में नहीं है।
highlights
- बलात्कार के आरोप में जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत नेपाल में नहीं है।
- सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है
नई दिल्ली:
बलात्कार के आरोप में जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत नेपाल में नहीं है।
सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है।
सीबीआई के डायरेक्टर और डीआईजी पुष्कर कारकी ने कहा, 'वह (हनीप्रीत) नेपाल में नहीं है। लेकिन हमारे पास और कोई जानकारी नहीं है।'
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के मुताबिक वह नेपाल के बिराटनगर में देखी गई जबकि कुळ लोगों का कहना है कि वह नेपाल के पश्चिमी इलाके में है वहीं कुछ लोगों के मुताबिक वह नेपाल के काठमांडू में देखी गई।
डेरा प्रमुख गुरमीत के गांव में भी नहीं मिली हनीप्रीत
कारकी ने कहा, 'सच्चाई यह है कि वह नेपाल में नहीं है। यह सब गलत सूचना है।' गौरतलब है कि राम रहीम की सजा के बाद से हनीप्रीत फरार है।
गुरुवार को हनीप्रीत को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के गंगानगर में दबिश दी थी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं हाथ लग पाई।
गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत को 'मोस्ट वांटेड' की सूची में शामिल कर रखा है। पिछले एक महीने से मीडिया में हनीप्रीत के देश छोड़कर भागने की खबर चलाई जा रही है।
केंद्र सरकार के साथ सरेंडर के लिए बातचीत कर रहा दाऊद: राज ठाकरे
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां