logo-image

इसरो को मिलेगी नई ऊंचाई, 10,911 करोड़ रुपये के बजट पर ​कैबिनेट ने लगाई मुहर

केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विकास के लिए बुधवार को 10,911 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगा दी।

Updated on: 07 Jun 2018, 12:12 PM

नई दिल्ली:

केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विकास के लिए बुधवार को 10,911 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगा दी। इस रकम का इस्तेमाल कर अगले चार साल में इसरो 30 PSLV और 10 रॉकेट्स को लॉन्च करेगा।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, 'इसरो के सबसे वजनी रॉकेट GSLV Mk III के 10 लॉन्चेज के लिए 4,338 करोड़ रुपये कैबिनेट ने अप्रूव किए हैं। इसकी मदद से चार टन से ज्यादा वजनी सैटलाइट्स को लॉन्च कर सकेंगे।'

जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा, 'यह स्पेस टेक्नॉलजी में एक बड़ा कदम होगा और इसके बाद वजनी सैटलाइट्स लॉन्च करने के लिए हमें विदेशी स्पेसपोर्ट्स पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।'

GSLV Mk III प्रोग्राम को लेकर कहा कि यह मोदी सरकार के कार्यकाल में बना है। उन्होंने कहा, 'GSLV Mk III प्रोग्राम बीते तीन से चार वर्षों में मोदी सरकार के नेतृत्व में बना है। यह मेक इन इंडिया प्रोग्राम से जुड़ा है।'

केंद्रीय मंत्री ने जोड़ा कि इस प्रोग्राम की मदद से इसरो न सिर्फ छोटी विदेशी सैटलाइट्स बल्कि चार टन से ज्यादा वजनी सैटलाइट्स को भी लॉन्च करने में सक्षम हो जाएगा।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें