logo-image

हिमाचल के मंडी जिला में बड़ा बस हादसा, 18 की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी डिस्ट्रिक्ट में एक बड़ा बस हादसा हुआ है।

Updated on: 05 Nov 2016, 05:19 PM

नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक बड़ा बस हादसा हुआ है। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहें हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस मंडी से कुल्लू जा रही थी। बस ब्यास नदी में गिरी है। बस मे कुल कितने लोग थे इसका पता नहीं चला है। लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में लगी हुई है। इस दुर्घटना के कारणों का पता भी नहीं चला है।