विवाद के बाद उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की चारदीवारी से हटाया गया भगवा रंग
हज समिति के सचिव आरपी सिंह ने चारदीवारी को भगवा रंग में रंगने के लिए ठेकेदार को ज़िम्मेदार बताया है।
नई दिल्ली:
लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की चारदीवारी को एक बार फिर से रंगा गया है। इस बार चारदीवारी का रंग पीला रखा गया है।
बता दें कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति उस वक़्त चर्चा में आ गया था जब उसकी चारदीवारी को भगवा रंग में रंग दिया गया था।
हज समिति के सचिव आरपी सिंह ने चारदीवारी को भगवा रंग में रंगने के लिए ठेकेदार को ज़िम्मेदार बताया है।
बता दें कि शुक्रवार को यूपी हज हाउस पर भगवा रंग चढ़ा दिया गया था। जबकि इससे पहले इन दीवारों का रंग सफेद और हरे रंग का था।
इस घटना पर निंदा व्यक्त करते हुए हज हाउस के मौलाना ने अपना विरोध जताया था। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती हो।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में हज हाउस की बदल दी गई तस्वीर, चढ़ा भगवा रंग
देवबंद के मौलाना नदीम-उल-मजीदी ने कहा,' मुझे लगता है कि यह निर्णय सही नहीं है क्योंकि भगवा रंग किसी खास धर्म की पहचान है, जबकि हज इस्लाम से जुड़ा हुआ है। इसलिए सरकार को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे।'
गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कार्यालय के बाद यूपी के हज हाउस को भी भगवा रंग में रंग दिया गया।
जिसके बाद यूपी के मंत्री मोहसीन रज़ा ने कहा है कि 'ऐसे चीज़ों में विवाद करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि भगवा रंग एक उज्ज्वल और ऊर्जावान रंग है जिससे दीवारें सुंदर दिखती है। विपक्ष के पास हमारे खिलाफ कोई बड़ा मुद्दा नहीं है इसलिए वो बेवजह चीज़ों को बढ़ा रहें है।'
लखनऊ में हज हाउस का भगवाकरण, मौलाना बोले- मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को न पहुंचाए ठेस
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें