उत्तर-पूर्व भारत के दो राज्य मणिपुर और असम में धमाके
गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर-पूर्व के दो राज्य मणिपुर और असम में धमाकों की खबर है।
नई दिल्ली:
गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर-पूर्व के दो राज्य मणिपुर और असम में धमाकों की खबर है। मणिपुर की राजधानी इंफाल में दो धमाके हुए हैं। पहला धमाका मंत्रिपुखरी और दूसरा मणिपुर कॉलेज के पास हुआ। इस धमाके में किसी के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है।
असम से भी धमाकों की खबर है। असम के तीन जिलों में सात विस्फोट हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने इस हमले के लिए युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (यूएलएफए) को जिम्मेदार ठहराया है।
पूर्वी असम के डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और चरैदेओ जिलों में हुए इन विस्फोटों में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'इस घटना में किसी के हताहत होने या उन्हें किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उग्रवादियों ने सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अलग-अलग स्थानों में बम लगाया था।'
उग्रवादी समूहों ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह के बहिष्कार का आह्वान किया था। असम के डीजीपी मुकेश सहाय ने बताया कि अपर असम में 6 छोटे धमाकों की खबर है। उन्होंने बताया कि इन धमाकों में किसी के मारे जाने या नुकसान की खबर नहीं है।
(IANS इनपुट के साथ)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी