logo-image

किसानों के मुद्दों को उठाने के लिए यशवंत सिन्हा ने बनाया राष्ट्रीय मंच

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता यशवंत सिन्हा ने किसानों की आवाज के लिए राष्ट्रीय मंच बनााय है।

Updated on: 30 Jan 2018, 04:54 PM

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता यशवंत सिन्हा ने किसानों की आवाज के लिए राष्ट्रीय मंच बनााय है। उन्होंने कहा कि इस मंच के जरिए किसानों के खिलाफ सरकार की गलत नीतियों को उजागर करेंगे।

उन्‍होंने कहा, 'मैं घोषणा करता हूं कि राष्ट्रमंच का सबसे बड़ा मुद्दा किसानों का होगा।' इस कार्यक्रम के में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी भी शामिल हुईँ। इस मंच में शत्रुघ्न सिन्हा, दिनेश त्रिवेदी (टीएमसी), माजिद मेमन, संजय सिंह (आप), सुरेश मेहता (पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात) सहित कई लोग शामिल हुए हैं।

इसके अलावा हरमोहन धवन (पूर्व केंद्रीय मंत्री), सोमपाल शास्त्री (कृषि अर्थशास्त्र), पवन वर्मा (जेडीयू), शाहिद सिद्दीकी, मोहम्मद अदीब, जयंत चैधरी (आरएलडी), उदय नारायण चौधरी (बिहार), नरेंद्र सिंह (बिहार), प्रवीण सिंह (गुजरात के पूर्व मंत्री), आशुतोष (आप) और घनश्याम तिवारी (सपा) शामिल हुए हैं।

दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए यशवंत सिन्‍हा ने कहा, 'हम सब अचानक साथ नहीं आए हैं। हम सब कई महीनों से संपर्क में थे और हमें देश की वर्तमान स्थिति पर चिंतित हैं। उन्‍होंने कहा कि हमें लगा कि देश की जनता के लिए एक आंदोलन करने की जरूरत है और हम वैचारिक रूप से एक दूसरे से जुड़े हैं।'

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें