logo-image

अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, जन आक्रोश नहीं 'परिवार आक्रोश रैली'

दिल्ली में जन आक्रोश रैली के दौरान राहुल गांधी के पीएम मोदी पर हमला करने के बाद अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पलटवार किया है।

Updated on: 29 Apr 2018, 06:39 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली में जन आक्रोश रैली के दौरान राहुल गांधी के पीएम मोदी पर हमला करने के बाद अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष शाह ने कांग्रेस को सत्ता की भूखी पार्टी कहा है।

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद शाह ने सोशल मीडिया ट्विटर पर हमला बोलते हुए कहा, , 'एक वंश और उनके दरबारी, जिन्हें एक के बाद दूसरे राज्य से जनादेश के जरिए सत्ता से बेदखल किया गया, वह अब 'जन आक्रोश' (लोगों के क्रोध) का प्रतिनिधित्व करने का नाटक कर रहे हैं। आज की कांग्रेस की रैली कुछ नहीं, बल्कि एक 'परिवार आक्रोश' रैली है, जो उनकी बढ़ती अप्रासंगिकता को उजागर करती है।'

उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस जन आक्रोश देखना चाहती है तो उसे एक के बाद एक चुनावी नतीजों को देखना चाहिए, जहां उनकी पार्टी देश में व्यापक रूप से हार गई है।'

और पढ़ें: UP बोर्ड के 12वीं और 10वीं के नतीजे जारी, ये हैं टॉपर, ऐसे देखें नतीजे

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'लोग अब कांग्रेस के झूठ, खोखले वादों, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं कर रहे।'

गौरतलब है कि जन आक्रोश रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के चार सालों की असफलता पर हमला बोला था।

राहुल गांधी ने कहा था, 'हमारी पार्टी सच्चाई के साथ खड़ी है जबकि नरेंद्र मोदी जी सत्ता के पीछे छुपे हुए हैं। मोदी वादे करते रहते हैं लेकिन आम आदमी को उनके शब्दों में सच्चाई ढूंढने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।'

राहुल गांधी ने रैली के दौरान दावा किया 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराकर कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।

और पढ़ें: मोदी सरकार का वादा पूरा, देश के हर गांव तक पहुंची बिजली, पीएम ने बताया एतिहासिक दिन