बीजेपी नेता संगीत सोम ने फिर दिया विवादित बयान, कहा कलंकित इतिहास सुधार रही है योगी सरकार
उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक संगीत सोम एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। संगीत सोम ने कहा, 'ताजमहल को गद्दारों ने बनवाया था इसलिए इसका इतिहास में जिक्र नहीं होना चाहिए।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक संगीत सोम एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। संगीत सोम ने मुगल कालीन शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बताते हुए कहा है कि इतिहास से मुगलकालीन शासकों को निकालकर अब यूपी में हिंदुओं के इतिहास को दर्शाया और पढ़ाया जाएगा।
संगीत सोम ने कहा, 'ताजमहल को गद्दारों ने बनवाया था इसलिए इसका इतिहास में जिक्र नहीं होना चाहिए। ताजमहल बनाने वाले ने अपने पिता को कैद में डाला था। देश का इतिहास अब तक बिगड़ा हुआ था जिसे सुधारने का काम बीजेपी कर रही है।'
BJP's Sangeet Som says,'Many were sad when Taj Mahal was removed from historical places.What history? Its creator wanted to wipe out Hindus' pic.twitter.com/5OcpJwC4d7
— ANI (@ANI) October 16, 2017
यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव 2017: आज पीएम मोदी और अमित शाह गुजरात गौरव महासम्मेलन को करेंगे संबोधित
रविवार को सिसौली में संगीत सोम एक प्रतिमा अनावरण के लिये पहुंचे थे, जहां उन्होने यह बातें कही।
गौरतलब है कि यूपी की योगी सरकार ने हाल ही में जारी की गई टूरिज्म लिस्ट से ताज महल को बाहर कर दिया है, जिसके बाद काफी हो-हल्ला मचा और सरकार के इस कदम की कड़ी आलोचना भी की गई।
आलोचकों पर निशाना साधते हुए संगीम सोम ने कहा कि ताजमहल का निर्माण करने वाले मुगल शासक शाहजहां ने हिंदुओं पर बहुत अत्याचार किए थे।
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: बसपा के 3 पूर्व विधायक सहित 6 नेता बीजेपी में शामिल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए