logo-image

बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा का एक और विवादित बयान, कहा - गाय और सूअर खाने वाले जवाहर लाल नेहरू के आगे पंडित लगाना ब्राह्मणों का अपमान

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ विवादित बयान दिया है।

Updated on: 11 Aug 2018, 12:09 AM

नई दिल्ली:

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ विवादित बयान दिया है। राजस्थान के रामगढ़ से विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने जवाहर लाल नेहरू के आगे पंडित लगाने पर आपत्ति जताई है। आहुजा के अनुसार जो व्यक्ति गाय और सूअर सहित बाकी जानवरों का का मांस खाता हो वो आखिर पंडित कैसे होगा।

आहुजा यहीं नहीं रुके और पंडित नेहरू पर हमला बोलते हुए कहा, गाय हिन्दुओं के आस्था का केन्द्र है और सूअर को मुस्लिम बुरा मानते है लेकिन जवाहर लाल नेहरू ने किसी को नहीं छोडा।

प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में मीड़िया से बातचीत में आहुजा ने कहा कि कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू के नाम के आगे पंडित लगाकर ब्राह्मणों को अपने पक्ष में जोडा और बाबूजगजीवन राम को आगे करके कांग्रेस ने दलितों को जोड़ना चाहा लेकिन अब कांग्रेस की पोल खुल गई है।

और पढ़ें: वसुंधरा राजे की 'गौरव यात्रा' पर कांग्रेस ने बोला हमला, बीजेपी ने दिया जवाब-राहुल की पार्टी बड़े पेड़ की तरह खोखली

आहुजा के अनुसार अब कांग्रेस का दलित कार्ड नहीं चलने वाला है क्योंकि कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। अब दलितों ने कांग्रेस का साथ छोड दिया है। आहुजा ने प्रदेश कांग्रेस की ओर से अगले चुनावों के लिए दलितों के लिए अलग से घोषणा पत्र बनाने पर पलटवार करते हुए कहा कि जातिवाद का झंडा कांग्रेस से ज्यादा मायावती, अखिलेश यादव और डीएमके लेकर चल रही है।

और पढ़ें: देशभक्ति के जज्बे के लिए लाखों लोग बनाएंगे मानव श्रृंखला, CM वसुंधरा राजे हेलीकॉप्टर से करेंगी निरीक्षण

ऐसे में यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में दलितों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया क्योंकि देश की जनता कांग्रेस के जातिवाद के जहर को समझ चुकी है। इसलिए जितनी सीटें पिछली चुनाव में कांग्रेस को मिली थी उससे भी कम अगले चुनावों में कांग्रेस के खाते में जाएगी।