कर्नाटकः बीजेपी महासचिव की हत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच
रात करीब साढ़े नौ बजे गौरी कलुवे इलाके में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी।
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी के नेक मोहम्मद अनवर की हत्या शुक्रवार को कर दी गई। रात करीब साढ़े नौ बजे गौरी कलुवे इलाके में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अनवर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना को लेकर पुलिस को अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है।
अनवर चिकमंगलुर के अर्बन यूनिट के बीजेपी महासचिव पद पर था। हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। स्थानीय नेताओं ने अनवर की हत्या को एक साजिश करार दिया है।
BJP General Secretary of Chikmagalur, Anwar was killed by bike borne assailants in Gowri Kaluve area, last night at around 9.30 pm. #Karnataka pic.twitter.com/QFFT0HQB5w
— ANI (@ANI) June 23, 2018
गौरतलब है कि आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल में हत्या के कई मामले सामने आए हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह