डेटा लीक के मामले में कांग्रेस पर उल्टा पड़ा दांव, BJP ने कांग्रेस के एप पर लगाया डेटा चोरी का आऱोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एप पर डेटा लीक का आरोप लगाने के बाद अब कांग्रेस खुद ही अपने जाल में फंसती नजर आ रही है।
highlights
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एप पर डेटा लीक का आरोप लगाने के बाद अब कांग्रेस खुद ही अपने जाल में फंसती नजर आ रही है
- राहुल गांधी के ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अब उन पर पलटवार किया है
- बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी का एप भारतीयों का डेटा सिंगापुर में लीक कर रही है
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एप पर डेटा लीक का आरोप लगाने के बाद अब कांग्रेस खुद ही अपने जाल में फंसती नजर आ रही है।
राहुल गांधी के ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अब कांग्रेस पर पलटवार किया है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस अपने एप की मदद से लोगों के डेटा को लीक कर रही है।
बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की ही तर्ज पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाय, मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रेसिडेंट हूं। जब आप हमारे आधिकारिक एप पर साइन अप करते हैं तो मैं आपके सभी डेटा को अपने सिंगापुर में बैठे दोस्तों को दे देता हूं।'
Hi! My name is Rahul Gandhi. I am the President of India’s oldest political party. When you sign up for our official App, I give all your data to my friends in Singapore. pic.twitter.com/ceCTkod17D
— Amit Malviya (@malviyamit) March 26, 2018
एक अन्ट ट्वीट में बीजेपी ने कांग्रेस पर लोगों के डेटा को 'माओवादी, पत्थरबाजों, भारत के टुकड़े गैंग, चीनी दूतावास और विश्व में 'मशहूर' कैंब्रिज एनालिटिका' के साथ साझा करने का आरोप लगाया है।
एक अन्ट ट्वीट में बीजेपी ने कांग्रेस पर लोगों के डेटा को 'माओवादी, पत्थरबाजों, भारत के टुकड़े गैंग, चीनी दूतावास और विश्व में 'मशहूर' कैंब्रिज एनालिटिका' के साथ साझा करने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'हाय, मेरा नाम नरेंद्र मोदी है। मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं। जब आप मेरे ऑफिशियल एप पर साइन अप करते हैं तो मैं आपका सारा डेटा अमेरिकी कंपनियों में मौजूद अपने दोस्त को दे देता हूं।'
इसके साथ ही उन्होंने पिछली बार की ही तरह डेटा लीक को लेकर मीडिया पर भी निशाना साधा।
राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'मुख्यधारा की मीडिया, आपका धन्यवाद। आप इस अहम स्टोरी को दबाकर शानदार काम कर रहे हैं।'
कांग्रेस सोशल मीडिया पर इस एप को डिलीट किए जाने की मुहिम भी चला रही है। राहुल के इन आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को तकनीक के मामले में मूर्ख करार दिया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें