logo-image

बीजेपी संगठन में फेरबदल, पूनम महाजन बनीं बीजेपी युवा मोर्चा की अध्यक्ष

यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है।

Updated on: 16 Dec 2016, 09:06 AM

नई दिल्ली:

यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विनोद सोनकर को बीजेपी अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का प्रमुख बनाया है। वहीं रामविचार नीतम को एसटी मोर्चा का प्रमुख बनाया गया है।

बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को अमित शाह ने बीजेपी युवा मोर्चा का प्रमुख बनाया है। वहीं वीरेंद्र सिंह मस्त को बीजेपी किसान मोर्चा और दारा सिंह चौहान को ओबीसी मोर्चे कमान सौंपी है। 2017 की शुरुआत में राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।