हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: कांग्रेस पर शाह का निशाना- अलगाववादियों, रोहिंग्या पर रुख साफ करे पार्टी
अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कश्मीरी अलगाववादियों और रोहिंग्या के अवैध प्रवेश पर पार्टी का रुख साफ करना चाहिए।
नई दिल्ली:
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कश्मीरी अलगाववादियों और रोहिंग्या के अवैध प्रवेश पर पार्टी का रुख साफ करना चाहिए।
शाह ने हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में बानीखेत में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस नेता उन लोगों का समर्थन कर रहे हैं, जो कश्मीर की आजादी के समर्थन में नारे लगाते हैं।"
शाह ने मतदाताओं से पूछा कि क्या वे उन लोगों के साथ हैं जो आजादी का नारा बुलंद कर रहे हैं।
शाह ने इसके साथ ही सोमवार से राज्य का अपना पांच दिवसीय दौरा शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी राज्य के हजारों सैनिकों ने कश्मीर के लिए अपनी कुर्बानी दी है।
उन्होंने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की खिल्ली उड़ाते हुए कहा, "चिदंबरम ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर रोहिंग्या घुसपैठियों को अनुमति देने का आग्रह किया था।"
शाह ने सवाल किया, "उन्हें आखिर क्यों यहां आने की अनुमति दी जानी चाहिए, जब भारत सरकार कह रही है कि वे सुरक्षा के लिए खतरा हैं।"
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "राहुलजी और सोनियाजी यहां आकर जवाब दें इस मुद्दे पर। हिमाचल और गुजरात की जनता को उनसे पूछना चाहिए कि रोहिंग्या के मुद्दे पर कांग्रेस का क्या रुख है। और आजादी के नारे लगाने वालों के पक्ष में कांग्रेस का क्या रुख है।"
शाह ने कहा, "जब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारत तेरे टुकड़े हजार होंगे जैसे नारे लगाए गए, तब राहुल बाबा ने वहां जाकर उन लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।"
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017ः कांग्रेस ने सात नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
शाह ने बाद में कांगड़ा जिले के जवाली में भी एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, और पूर्व की संप्रग सरकार के दौरान 12 लाख हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ।
उन्होंने कहा, "पिछले तीन वर्षो में एक भी घोटाला सामने नहीं आया।" शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
उल्लेखनीय है कि 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिए नौ नवंबर को वोट डाले जाएंगे और मतगणना गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ 18 दिसंबर को होगी।
यह भी पढ़ें: वरुण धवन की 'अक्टूबर' अगले साल होगी रिलीज, देखें फिल्म का फर्स्ट लुक
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt: टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में आलिया भट्ट ने किया टॉप, खुश हुए फैंस
-
Raveena Tandon On Payment: बॉलीवुड में एक्ट्रेस की फीस को लेकर रवीना टंडन का खुलासा, एक फिल्म से मालामाल हो जाते थे हीरो
-
Bollywood On Ram Lalla Surya Tilak: राम लला के सूर्य तिलक पर झूमे बॉलीवुड स्टार्स, देखें रिएक्शन
धर्म-कर्म
-
Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
-
Ram Navami 2024: सोने-चांदी के आभूषण, पीले वस्त्र.... राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सबसे खास वस्त्र
-
Ram Lalla Surya Tilak: इस तरह हुआ राम लला का सूर्य तिलक, इन 9 शुभ योग में हुआ ये चमत्कार
-
Ram Lalla Surya Tilak Types; राम लला को कितनी तरह के तिलक किए जाते हैं ,जानें उनका महत्व