logo-image

बिहार: कांग्रेस को झटका, अशोक चौधरी 4 MLC समेत JDU में होंगे शामिल

जीतन राम मांझी के महागठबंधन में शामिल होने के बाद बिहार में एक और राजनीतिक उठापटक देखने को मिल रही है। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद अशोक चौधरी समेत चार एमएलसी के जेडीयू का दामन थामने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Updated on: 01 Mar 2018, 12:00 AM

नई दिल्ली:

जीतन राम मांझी के महागठबंधन में शामिल होने के बाद बिहार में एक और राजनीतिक उठापटक देखने को मिल रही है। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद अशोक चौधरी समेत चार एमएलसी के जेडीयू का दामन थामेंगे। 

कांग्रेस ने अपने चार एमएलसी को सस्पेंड कर दिया है। अशोक चौधरी से कांग्रेस आलाकमान पहले से ही नाराज़ था और उन्हें राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

अब उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किये जाने के बाद उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के लिये काम किया उनको साइडलाइन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, 'हम जैसे लोग जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया है, उन्हें साइडलाइन कर दिया गया। हम चारों ने फैसला किया है कि हम पार्टी को अलविदा कह रहे हैं और जेडीयू के पास जा रहे हैं।'

और पढ़ें: सांसदों को मिलने वाले भत्ते में 55 फीसदी की बढ़ोतरी

अशोक चौधरी के अलावा कांग्रेस के निष्कासित जो नेता जेडीयू में शामिल होंगे उनमें दिलीप चौधरी, तनवीर अख्तर और रामचंद्र भारती के नाम शामिल हैं।

बुधवार को ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी एनडीए से नाता तोड़ लिया और उन्होंने महागठबंधन के साथ जाने का फैसला लिया है।

और पढ़ें: दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था बना भारत, चीन भी पीछे