logo-image

उत्तराखंड में 12 किलो सोने के साथ एक भूटानी महिला समेत दो लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने एक भूटानी नागरिक समेत दो शख्स को 12 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया है

Updated on: 22 Aug 2017, 06:34 AM

highlights

  • 12 किलो सोने के साथ भूटानी महिला उत्तराखंड में गिरफ्तार
  • पकड़े गए सोने की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये

नई दिल्ली:

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने एक भूटानी महिला समेत दो शख्स को 12 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सोने की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है।

उत्तराखंड के ही रहने वाले नरेश रयप्पा और एक भूटानी महिला लोपचेंग को राजस्व खुफिया विभाग और राज्य राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर राजस्व खुफिया विभाग संदिग्ध गतिविधि की वजह से कई दिनों से नजर रख रही थी।

कस्टम एक्ट के तहत दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जो सोना पकड़ा है उसमें 1-1 किलो के सोने के 11 ईंटे हैं। मालीटल थाने के एसएचओ विपिन पंत के मुताबिक पकड़े सोने की बाजार में कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है।

पुलिस ने आशंका जताई कि पकड़े गए आरोपियों के संबंध अवैध तस्करी करने वाले अतंर्राष्ट्रीय गिरोह से भी हो सकता है। दोनों आरोपियों को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।