अगला लोकसभा चुनाव पांडवों और कौरवों के बीच की लड़ाई: BJP विधायक
बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह, का है। सिंह ने कहा है कि 2019 का लोकसभा चुनाव राजनीतिक धर्मयुद्ध होगा।
highlights
- बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा 2019 का लोकसभा चुनाव राजनीतिक धर्मयुद्ध होगा।
- सुरेंद्र सिंह ने कहा इस धर्मयुद्ध में पीएम मोदी होंगे कृष्ण और राहुल कौरव
नई दिल्ली:
2019 में होने वाले लोकसभा चनाव में अब साल भर से भी कम का समय रह गया है और इसी के मद्देनजर बयानबाजी तेज हो गई है। ताजा बयान बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का है।
सिंह ने कहा है कि 2019 का लोकसभा चुनाव 'राजनीतिक धर्मयुद्ध' होगा।
सुरेंद्र सिंह ने कहा, ' 2019 का चुनाव राजनीतिक धर्मयुद्ध होगा। कृष्ण की भूमिका में मोदी जी होंगे और कौरव पक्ष के रूप में राहुल जी, मायावती या लालू जी होंगे।'
सिंह ने कहा, 'आज का जो चुनाव का स्वरूप गया है, जो अत्याचारी, भ्रष्टाचारी है वह सब एक तरफ हो गए हैं और जो इमानदार राजनीति करने वाले लोग हैं वह मोदी जी के नेतृत्व में एक तरफ हो गए हैं।'
Rajneetik dharam yudh hoga, krishna ki bhoomika mein Modi ji honge aur kaurav paksh ke roop mein Rahul ji ya Mayawati ya Lalu ji honge. Ek taraf naitikta ladegi aur ek taraf logon ka daman karne wale log ladenge: BJP MLA from Ballia Surendra Singh pic.twitter.com/ELcQonKQgA
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2018
Aaj ka jo chunav ka swaroop ho gaya hai, jo atyachari aur bhrashtachari hain woh ek taraf ho gaye hain, jo imaandar rajneeti karne wale log hain woh Modi ji ke netritva mein ek taraf hain: BJP MLA from Ballia Surendra Singh pic.twitter.com/8QtOvvMRCO
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2018
बता दें सिंह ने हाल में ही कई ऐसे बयान दिए हैं जिसको लेकर विवाद खड़ा होता रहा है। उन्होंने रेप को लेकर बयान दिया था कि इस तरह की घटनाएं नाबालिक लड़कियों के खुलेआम घूमने और स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की वजह से होती है।
उन्होंने कहा था, ' रेप की घटनाओं के लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं। उन्हें अपने बच्चों को बाहर खूले में नहीं घूमने देना चाहिए।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी